{"_id":"626c32e6716d5d5c2e7ac59a","slug":"dc-solan-kritika-kulhari-orders-to-collect-data-of-children-not-given-covid-vaccine-in-solan-district-solan-news-sml407182244","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीन से वंचित बच्चों का जुटाना होगा डेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीन से वंचित बच्चों का जुटाना होगा डेटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कोविड टीकाकरण से वंचित रहे 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का डेटा शिक्षा विभाग को जुटाना होगा। शिक्षा विभाग को इस डेटा की रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को भेजनी होगी। उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने आदेश जारी कर स्कूलों की रिपोर्ट तुरंत सौंपने को कहा है। ये आदेश जिला स्तरीय निगरानी समिति में उपायुक्त ने दिए।
जिले के स्कूलों में परीक्षाओं के चलते वैक्सीनेशन की रफ्तार कम हो गई है। इसके चलते 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को कोर्बेवैक्स लगाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। इसे लेकर अमर उजाला ने आंकड़ों के साथ खबर प्रकाशित की।
जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य में से नौ हजार बच्चे वर्तमान में वैक्सीन से वंचित रह गए हैं। जिन स्कूलों में परीक्षाएं हो चुकी हैं, विभाग वहां टीकाकरण केंद्र बनाकर लक्ष्य पूरा करने में जुटा है।
विज्ञापन
जिले में 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। इस आयु वर्ग में बायोलॉजिकल-ई की कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले में अब तक 12 से 14 आयु वर्ग 16987 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है।
3578 बच्चों को 28 दिन बाद दूसरी डोज भी लग चुकी है। इस आयु वर्ग के 26 हजार बच्चे जिले में हैं। शुक्रवार को भी जिले में 14 टीकाकरण केंद्रों में बच्चों को वैक्सीन लगाई है। ये केंद्र जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में बनाए गए थे।
उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने कहा कि 12 से 14 आयु वर्ग में कोविड वैक्सीनेशन से छूटे बच्चों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए शिक्षा विभाग को कहा गया है। उन्होंने इस आयु वर्ग के बच्चों से कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सहयोग की अपील भी की।