{"_id":"6106dba28ebc3e84120e747b","slug":"dc-instructs-to-identify-person-came-in-contact-of-corona-positive-in-solan-distt-solan-news-sml3788795115","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की समय पर हो पहचान : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की समय पर हो पहचान : डीसी
विज्ञापन
धर्मपुर में हिम ईरा दुकान का शुभारंभ कर जानकारी जुटाती उपायुक्त। संवाद
- फोटो : SOLAN
धर्मपुर(सोलन)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत धर्मपुर में हिम ईरा दुकान का शुभारंभ उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने किया। इस दौरान विकास खंड धर्मपुर के पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत प्रधानों और सचिवों की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की गई।
उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड पॉजिटिव रोगियों के संपर्क में आए व्यक्तियों की खोज और परीक्षण के लिए सभी को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण् वाले व्यक्तियों की जानकारी होनी चाहिए। ऐसे सभी व्यक्तियों का कोविड परीक्षण किया जाना चाहिए।
उन्होंने आग्रह किया कि कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति को मानकों के अनुसार क्वारंटीन किया जाए और उसके संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की जांच करवाई जाए। कार्यशाला में पंचायती राज अधिनियम, पंचायत प्रधानों के अधिकारों, कर्तव्यों एवं शक्तियों, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम के कार्यों, वित्तीय तथा न्यायिक शक्तियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कार्यशाला में वन अधिनियमों और ग्राम पंचायत में जन्म-मृत्यु के पंजीकरण की भी जानकारी दी गई। बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमुना देवी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, विभिन्न पंचायतों के 100 से अधिक प्रतिनिधि, उपमंडलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, खंड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री सहित अन्य कार्यशाला उपस्थित थे।