फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   dangue cases in solan

Solan News: बीबीएन में तीन और परवाणू में डेंगू का एक नया मामला

Thu, 10 Oct 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
एलीजा टेस्ट से किए गए टेस्ट, लोगों का किया जा रहा जागरूक संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/परवाणू/नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन और परवाणू में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वीरवार को बीबीएन में तीन और परवाणू में एक मरीज डेंगू पॉजिटिव निकला है। परवाणू में डेंगू के मामलों की संख्या 17 हो गई है। बद्दी में 22 और नालागढ़ में 22 मरीज सामने आए हैं। सोलन में डेंगू के छह मामले अब तक सामने आए हैं। जिले में 67 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से कुछ मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।

जिले में सबसे अधिक मामले औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के हैं, लेकिन अब परवाणू में भी डेंगू मामले में इजाफा होता जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने में जुटा है। परवाणू में वर्ष 2022 में 1500 से अधिक मामले डेंगू के सामने आए थे। उधर, ईएसआई अस्पताल परवाणू की कार्यकारी अधिकारी डॉ. ज्योति ने बताया कि वीरवार को परवाणू में डेंगू का एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर पूरी तरह से सतर्क है और लोगों को जागरूक कर रहा है। इसमें उन्हें नगर परिषद का भी सहयोग मिल रहा है। वहीं, बीएमओ नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि बीबीएन में तीन लोग डेंगू पॉजिटिव आए हैं। इनका उपचार चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed