{"_id":"625320c5e3d2a06c06070740","slug":"damaged-waterpipe-on-jaunaji-road-remain-leaking-for-hours-people-to-face-water-scarcity-solan-news-sml405313277","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौणाजी रोड पर फटा पेयजल पाइप, कई घरों में एक दिन बाद मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौणाजी रोड पर फटा पेयजल पाइप, कई घरों में एक दिन बाद मिला पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते जौणाजी रोड पर पेयजल पाइप फटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ सड़क पर बहता रहा। इसके चलते साथ लगते गांव के कई घरों में पानी की सप्लाई अगले दिन करनी पड़ी। हालांकि पेयजल पाइप के फटने के बाद जलशक्ति विभाग तुरंत हरकत में आया और पाइप को ठीक करने में जुटा रहा। साथ लगते गांव के करीब एक दर्जन परिवारों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि विभाग ने देर रात तक पाइप को ठीक करने के बाद सप्लाई कर दी।
जानकारी के अनुसार काफी दिनों से जौणाजी रोड पर साथ लगते गांव को जा रही डिस्ट्रीब्यूशन पाइप से पानी की लीकेज हो रही थी। विभाग की मानें तो सड़क पर भारी वाहनों के चलने से पाइपलाइन में लीकेज की समस्या आई थी। लीकेज होने के बाद अचानक पाइप फट गया और पानी का फव्वारा बहता रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जल शक्ति विभाग मंडल सोलन कार्यालय में दी और विभागीय टीम मौके पर गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता ई. रविकांत शर्मा भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे और पाइप के कार्य को अपनी देखरेख में करवाया।
बीते दिनों भी गिरि पेयजल योजना से आ रही मुख्य पाइपलाइन सैरबनेरा के पास फट गई थी। इससे तीन घंटे तक पानी की सप्लाई को रोका गया था। इन दिनों अश्वनी योजना में झागयुक्त पानी आने के चलते लिफ्टिंग नहीं हो रही है। इस कारण भी लोगों को परेशानी आ रही है। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों का दावा है कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गिरि योजना से रोजना 80 से 90 लाख लीटर पानी की लिफ्टिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ई. रविकांत शर्मा ने बताया कि जौणाजी रोड पर फटे पाइप को ठीक कर दिया है। रविवार को पानी सुचारु रूप से दिया गया। पाइप फटने के बाद सप्लाई को रोका गया था। इस दौरान पाइप में पानी होने के चलते खाली होने में काफी समय लगा था।