फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Damage to fields and water sources due to airport

Solan News: हवाई अड्डे के कारण पहुंच रही खेतों व जलस्त्रोतों को क्षति

Fri, 14 Jun 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 14 Jun 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि उपायुक्त सोलन से मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के कारण सोलन जिले के गांव के किसानों की कृषि भूमि, घासणी और पीने एवं सिंचाई के जल स्रोतों को क्षति पहुंच रही है। इसी समस्या के चलते कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत काहला की प्रधान रीता देवी, ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर, चेयरमैन भूतपूर्व सैनिक संघ सायरी-ममलीग सूबेदार मेजर नरेश कुमार कौंडल, प्रधान जिला सोलन किसान सभा प्यारेलाल वर्मा एवं दाऊंटी स्वयं सहायता समूह की प्रधान वीना ठाकुर की अगुवाई में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सोलन से मिला।

उन्होंने उपायुक्त को बताया कि इससे जहां उनकी घासनियां खराब हो रही हैं, वहीं पीने का पानी भी दूषित हो रहा है। वहीं उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि वह मामले में एसडीएम कंडाघाट से बात करेंगे और यथासंभव किसानों की मदद करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में अशोक वर्मा, अशोक कुमार, गीता राम परिहार, चरण दास, ओमप्रकाश, देवेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, हरिश, जयपाल सिंह, ज्ञानचंद, प्रेम चंद, कांता, शकुंतला, रीना इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed