फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Daily traffic jam on Darla-Kanswala link road

Solan News: दाड़ला-कनस्वाला संपर्क मार्ग पर रोजाना लग रहा जाम

Wed, 21 Jan 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
लोग, स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

बेतरतीब ढंग से दोनों ओर खड़े वाहन बन रहे मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। एनएच-205 से दाड़ला-कनस्वाला संपर्क सड़क पर इन दिनों जाम की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस मार्ग से तीन से चार स्कूल बसें गुजरती हैं, लेकिन बार-बार लगने वाले जाम के कारण बच्चे समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं।
लोगों के अनुसार संपर्क मार्ग पर दोनों ओर बनी मार्केट के बीच सड़क काफी संकरी है। ऐसे में यदि दोनों दिशाओं से बड़े वाहन एक साथ आ जाएं तो तुरंत जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार जाम खुलने में एक घंटे तक का समय लग जाता है। जाम का एक प्रमुख कारण सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से की जा रही वाहन पार्किंग भी है।
विज्ञापन

शिव मंदिर मार्केट से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़ला तक जहां-जहां बड़े वाहनों के ओवरटेक करने की थोड़ी भी जगह उपलब्ध है, वहां निजी वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। इसके चलते जैसे ही बड़े वाहनों का आमना-सामना होता है, जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से गुजरने वाले रेत की ढुलाई में लगे टिपर भी जाम की समस्या को और गंभीर बना रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सुबह 10:00 बजे तक इस सड़क पर टिपर और ट्रकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे जाम की समस्या में काफी हद तक सुधार हो सकता है। साथ ही तीन से चार ऐसे स्थान स्थायी रूप से चिन्हित किए जाएं, जहां किसी भी प्रकार की पार्किंग न हो, ताकि बड़े वाहन आसानी से ओवरटेक कर सकें।

डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। साथ ही नो-पार्किंग स्थल चिन्हित करने और अन्य सुझावों पर विचार के लिए स्थानीय लोगों के साथ शीघ्र बैठक कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed