{"_id":"69ee69bbc2b475ada00955ce","slug":"cylinders-are-being-delivered-after-50-days-affecting-the-kitchen-arrangements-of-joint-families-solan-news-c-176-1-ssml1041-168095-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 50 दिन बाद मिल रहे सिलिंडर, संयुक्त परिवारों की रसोई व्यवस्था प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 50 दिन बाद मिल रहे सिलिंडर, संयुक्त परिवारों की रसोई व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन
कुनिहार में लोगों ने गैस सिलिंडरों की 25 दिन में आपूर्ति करने की उठाई मांग
उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। नगर पंचायत कुनिहार क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में गैस सिलिंडर 45 से 50 दिनों के लंबे अंतराल के बाद मिल रहे हैं, जिससे आम लोगों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुनिहार क्षेत्र में अधिकतर संयुक्त परिवार रहते हैं, जहां एक गैस सिलिंडर सामान्य तौर पर 20 से 25 दिनों में समाप्त हो जाता है। ऐसे में समय पर दूसरा सिलिंडर उपलब्ध न होने से परिवारों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कई परिवारों को मजबूरन वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ रहा है। हिंदुस्तान जन सेवा समिति के अध्यक्ष आरपी जोशी ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से एलपीजी बुकिंग एवं आपूर्ति के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को 25 दिनों के भीतर अगला सिलिंडर उपलब्ध करवाया जाना चाहिए, ताकि लोगों को समयबद्ध सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि कुनिहार एक स्थापित नगर पंचायत क्षेत्र है और शहरी श्रेणी में आता है। ऐसे में यहां के उपभोक्ताओं को भी नियमानुसार 25 दिनों के भीतर गैस सिलिंडर मिलने का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में गैस आपूर्ति निर्धारित समय सीमा के अनुरूप नहीं हो रही है, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग और गैस एजेंसियों से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि कुनिहार में गैस सिलिंडरों की नियमित एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।