फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cultural news solancultural news solan

Solan News: गोबिंद सागर झील में मंत्रोच्चारण के साथ गणपति की मूर्ति विसर्जित

Tue, 17 Sep 2024 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
दाड़लामोड़ में गणेश रंगानाथ महोत्सव का समापनसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़ला मोड़ में गणपति उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित गणेश रंगनाथ महोत्सव का समापन हुआ। बिलासपुर स्थित गोविंद सागर झील में मंत्रोच्चारण के साथ गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व दाड़ला मोड़ में गणपति उत्सव कमेटी और स्थानीय लोगों ने हवन यज्ञ किया। मंत्रोच्चारण के साथ सैकड़ों लोगों ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुतियां छालीं। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जोकि दाड़ला मोड़ से शुरू होकर गाड़ियों के काफिलों में गोविंद सागर झील के किनारे लुहणू मैदान में पहुंची। शोभा यात्रा में महिलाओं और पुरुषों के साथ युवाओं की मंडली ने गणपति के जयकारे लगाए और नृत्य किया। लुहणू मैदान से सभी श्रद्धालु गणपति की मूर्ति को मोटर बोट से गोविंद सागर के बीचोबीच लेकर पहुंचे, जहां पर गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया गया। गत रात्रि को दाड़ला मोड़ में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक सीमा शुक्ला व प्रमोद शर्मा ने भजन सुनाए।
इस मौके पर अमर शर्मा, राजेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, महेंद्र कंवर, ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ के पूर्व प्रधान हरीश ठाकुर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed