{"_id":"60e09ca88ebc3ef84c5034de","slug":"ct-scan-machine-to-be-set-up-soon-in-solan-hospital-solan-news-sml375657837","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्स-रे के बाद अब अस्पताल में होगा सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्स-रे के बाद अब अस्पताल में होगा सीटी स्कैन
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मेजर एक्सरे प्लांट लगने के बाद लोगों को सीटी स्कैन की सुविधा भी जल्द मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर मशीन को लगाने के लिए कवायद तेज कर दी है। यह मशीन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यह जिले की पहली मशीन होगी जिसमें एक बार में 50 स्लाइस करने की क्षमता हैं। इससे चिकित्सक को डायग्नॉज करने में आसानी होगी। लोगों की जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं पडे़गा और खर्च लगभग आधा हो जाएगा।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक्सरे और सीटी स्कैन मशीन खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों को मजबूरन निजी लैब में महंगे टेस्ट करवाने पड़ते थे। इस परेशानी के बाद लोगों ने अस्पताल में मशीनों को ठीक करने का आग्रह किया था। इसे देखते हुए जून माह में अस्पताल में एक्सरे मशीन लगवाई गई और अब सीटी स्कैन मशीन लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन को लगाने का कार्य अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। मशीन के लगने से लोगों को बहुत फायदा होगा।