{"_id":"62b750aa6a084229153d5207","slug":"crowd-rushed-to-shoolini-fair-in-solan-bomb-squad-inspects-places-near-thhodo-ground-solan-news-sml413271571","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में उमड़ा जन सैलाब, बम निरोधक दस्तों ने ली तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में उमड़ा जन सैलाब, बम निरोधक दस्तों ने ली तलाशी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी मेले को लेकर बाहरी राज्यों से भी जन सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में बम निरोधक दस्तों ने ठोडो मैदान की तलाशी ली। मेला स्थल पर कई जगह डॉग स्क्वायड से जांच की गई। वहीं पुलिस जवानों और सीसीटीवी कैमरों से शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर रही।
सुबह से ही शहर में लोगों की चहलकदमी शुरू हो गई। सुबह 6:00 बजे मालरोड की सफाई शुरू हो गई। 8:00 सफाई खत्म होते ही दुकानदारों ने दुकानें सजाना शुरू कर दीं। सुबह 10:00 बजे तक शहर में लोगों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई। सुबह 11:00 बजे राजगढ़ रोड पर भी लोगों की आवक बढ़ गई। दोपहर 12:30 बजे तक पूरा मालरोड भर गया। देर रात तक शहर में भारी भीड़ रही। लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर खाकी तैनात की हुई है।
हर गतिविधि पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे से नजर बनाए हुए है। ठोडो ग्राउंड में आठ कैमरे निगरानी के लिए लगाए हैं। इसका कंट्रोल रूम भी ठोडो ग्राउंड में स्टेज के पिछली ओर बनाया गया है। यहां से पुुलिस टीम हरेक गतिविधि देख रही है। सुरक्षा के दृष्टि से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले 1:30 बजे सोलन पुलिस के बम निरोधक दस्तों ने मैदान की तलाशी भी ली। तलाशी की रिपोर्ट टीम ने कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
शहर में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम ने चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। हर तरफ कर्मियों की तैनाती की है और ये टीमें सुबह से लेकर रात तक शहर में सफाई व्यवस्था बनाने में लगी हैं। ग्राउंड में लोगों को नेट चलाने में काफी परेशानी आई। इस कारण मौके से लोग सोशल मीडिया पर विडियो और फोटो शेयर न कर सके।
दूसरे दिन भी जारी रहे भंडारे
शहर में दूसरे दिन भी सुबह से लेकर रात तक भंडारे लगे। भंडारे में छोले-पूरी, छोले कुलचे, जूस, आइसक्रीम, फ्रूट चाट, टिक्की, पाव-भज्जी, हलवा, चने समेत कई भंडारे लगाए गए। यहां लोगों की खूब भीड़ दिखी।
झूलों के पास भी खूब रही भीड़
ठोडो ग्राउंड में लगे आठ प्रकार के झूलों में लोगों खूब भीड़ रही। रात के लिए झूलों को एलईडी के लिए सजाया हुआ था। झूलों में हेंबर, ट्रेन, बच्चों के लिए स्विमिंग पुल समेत चंडोल और अन्य थे। जिनमें खूब भीड़ लोगों की दिखी।
स्वास्थ्य विभाग ने दी स्क्रब टायफस की जानकारी
शूलिनी मेले में लगी प्रदर्शनी में जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्क्रब टायफस की जानकारी दी। इस दौरान जलजनित रोगों से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एके सिंह ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा।
भीड़ के बीच मालरोड पर आग की अफवाह
शूलिनी मेले में मालरोड पर उमड़ी भीड़ के बीच किसी ने आग लगने की अफवाह उड़ा दी। इसकी जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग के दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं पाया गया।