{"_id":"5ea702fd8ebc3e905e2bafb9","slug":"crowd-gathers-while-curfew-relaxed-danger-solan-news-sml331446233","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन शहर में बढ़ गई भीड़, बिना मास्क सामान बेचते दिखे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन शहर में बढ़ गई भीड़, बिना मास्क सामान बेचते दिखे दुकानदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला सोलन में कर्फ्यू में ढील के समय एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलने के बाद शहर में लोगों की भीड़ उमड़ी।कई क्षेत्रों में सामाजिक दूरी का पालना भी नहीं किया गया। हालांकि बाजार में अधिकतर लोग मास्क पहन कर आए थे लेकिन कुछ सब्जी सहित अन्य कारोबारी बिना दस्ताने मास्क को गले में टांग कर सामान बेचते नजर आए। सरेआम जिला प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना की गई।
जिला प्रशासन ने सोमवार से कारोबारियों समेत अन्य लोगों को राहत दी है। इसमें सैलून, होटल, ढाबा को छोड़ कर अन्य सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। लोगों को खरीदारी के लिए एक घंटे का समय भी बढ़ाया गया है। इसके तहत सोलन मालरोड, चंबाघाट सहित अन्य बाजारों में लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई। सोमवार को सब्जियों की दुकान, राशन सहित स्टेशनरी की दुकानों के आगे लोगों की अधिक भीड़ देखी गई।
गाड़ियों की आवाजाही भी बढ़ी
कर्फ्यू के समय में बढ़ोत्तरी होने के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में निजी वाहनों की आवाजाही भी अधिक रही। हलांकि मालरोड पर सिर्फ कर्फ्यू पास से संबंधित सहित अस्पताल के लिए जा रही गाड़ियों का प्रवेश करवाया जा रहा है। अन्य गाड़ियों को ओल्ड बस स्टैंड या फिर चंबाघाट में तैनात पुलिस वहीं से वापस या फिर वहीं खड़ा करवाया जा रहा है। चंबाघाट, सीटी चौकी, ओल्ड बस स्टैंड, ओल्ड डीसी ऑफिस, कोटलानाला, सोलन बाइपास, मिनी सचिवालय मार्ग सहित सब्जी मंडी के समीप पुलिस नाका लगाकर गश्त और गाड़ियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नियम तोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना : एएसपी
एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि बाजारों का निरीक्षण किया जाएगा। यदि कोई कारोबारी मास्क या दस्ताने नहीं पहनता है तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि सभी लोगों सहित कारोबारियों को कोरोना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यदि अभी भी कोई कारोबारी मास्क, दस्ताने का प्रयोग नहीं कर रहा है तो एक अभियान चला सभी कारोबारियों को मास्क और दस्ताने पहन कर सामान बेचने के लिए जागरूक किया जाएगा।