{"_id":"ff7034e415a47008a6deecd6f9e298bc","slug":"worker-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन बनाने से मना करने पर पीटा अहाता कर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकन बनाने से मना करने पर पीटा अहाता कर्मी
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर सिक्का होटल के पास शराब के अहाते में चिकन बनाने से मना करने पर उसमें कार्यरत एक कर्मी की कार में सवार आधा दर्जन लोगों ने जम कर पिटाई कर दी। अहाते के संचालक ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। मारपीट करने के बाद कार सवार युवक गाड़ी लेकर फरार हो गए। घायल हालत में युवक को बद्दी के सीएचसी में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
यह मामला बुधवार देर रात्रि 11 बजे का है। हरियाणा के शाहपुर निवासी मनदीप बद्दी के सिक्का होटल के पास शराब का अहाता चलाता है। उसके पास हमीरपुर निवासी शुभम कार्य करता है। शुभम काम समाप्त करने के बाद अहाते के बाहर खड़ा था। इस दौरान दो कारें वहां पर आकर रुकी। एक कार एचआर 26 ए- 5000 से एक व्यक्ति बाहर आया और उसने मनदीप को चिकन बनाने को कहा और शराब की बोतल काउंटर पर रख दी।
मनदीप ने कहा कि अब देर हो गई है तथा अहाता बंद हो गया है। चिकन नहीं बन सकता है। इस पर कार से आए युवकों ने शुभम कर जमकर पिटाई कर दी। लातों मुक्कों व लोहे की रॉड से उस पर वार कर घायल कर दिया। इस बीच अंदर से मनदीप आया और उक्त कर्मी को युवकों के चंगुल से छुड़ाया। उसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक का मेडिकल कराने के बाद कार में सवार लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149 व 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।