{"_id":"9a097e06eea8c34cb3663b7192ac3c0d","slug":"women-arrest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी उद्घोषित महिला अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी उद्घोषित महिला अपराधी
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ के पीओ सेल ने एक उद्घोषित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2006 में पीर स्थान में रहने वाली यह महिला का गांव में झगड़ा हुआ था। इसमें यह महिला भी आरोपी थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन था, लेकिन महिला कोर्ट में पेश नहीं हुई। जिस पर कोर्ट ने वर्ष 2013 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
बुधवार को महिला पीर स्थान अपने ससुराल आई। जैसे ही महिला वहां पहुंची पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने मौके पर ही महिला को गिरफ्तार कर लिया। टीम में पीओ सेल के रूप लाल, हवलदार बग्गा राम, योगराज, आरक्षी पवन कुमार शामिल थे। एसपी जी शिवा कुमार ने महिला को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन