फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   wOMAN SUCIDED, MEN DIED

महिला की जहरीले पदार्थ से मौत, पति ने भी तोड़ा दम

Sat, 03 Sep 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sat, 03 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
wOMAN SUCIDED, MEN DIED
गुरुमाजरा में दस दिन पहले एमपी से रहने आई दंपति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। - फोटो : demo pic

गुरुमाजरा में दस दिन पहले एमपी से रहने आई दंपति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रात को झगड़े के बाद पत्नी सुबह कमरे में मृत मिली। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जहरीला पदार्थ बताया जा रहा है। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पति को भी सीने में दर्द उठा। उसे गंभीर हालत में पीजीआई ले जाया गया, लेकिन पत्नी की मौत के सात घंटे बाद रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। एक साल पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी। पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों की शिनाख्त महेंद्र दुबे (25) पुत्र प्रकाश दुबे और सुधा दूबे (20) वर्ष निवासी मध्यप्रदेश में पन्ना जिला के हमानगंज थाना गांव बिंला के रूप में की है। मृतक महेंद्र उम्र 25 दुबे पुत्र प्रकाश दुबे मिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी सुधा दूबे गृहणी थी। दोनों के बीच करीब एक साल पहले ही लव मेरिज हुई बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह सुधा ने किसी तरह के पदार्थ को निगल लिया था। इसके बाद उसे किशनपुरा के निकट गुरुमाजरा स्थित किराये के मकान से सीएससी बददी के लिए लाया था। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा सुधा को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


अस्पताल में मौजूद पति महेंद्र दुबे को जब इसकी सूचना मिली तो उसने भी सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उसे भी सीएससी अस्पताल में दाखिल किया गया। महेंद्र की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेेफर किया गया। लेकिन बद्दी बैरियर को पार करते ही उसकी भी 108 एंबुलेंस में मौत हो गई। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। दोनों का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed