{"_id":"b9bed670e170b84999eacc3cae547cb0","slug":"two-women-injured-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह चलती महिलाओं पर चढ़ाया वाहन, दो गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राह चलती महिलाओं पर चढ़ाया वाहन, दो गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी/ नालागढ़ (सोलन)।
Updated Wed, 25 Nov 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर खेड़ा के पास पैदल जा रही दो महिलाएं तेज रफ्तार स्कारपियो गाड़ी की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई। महिलाओं को कुचलने के बाद गाड़ी भी पलट गई। इसमें चालक को भी चोटें आई है। दोनों महिलाओं को नालागढ़ चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
यह घटना दोपहर बाद दो बजे की है। खेड़ा निवासी बिमला व सोमा राशन खरीदने के लिए खेड़ा बाजार आई थी। सामान लेकर दोनों महिलाएं वापस पैदल जा रही थी। कुछ ही दूरी पर पहुंची कि नालागढ़ की ओर से एक स्कारपियो तेज रफ्तारी से आई और पैदल जा रही महिलाओं को टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिर गई। इसमें दोनों के सिर में चोटें लगी है।
विज्ञापन
महिलाओं से टकराने के बाद स्कारपियो का चालक भी संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क के किनारे पलट गई जिससे उसे चोटें आई है। घायल हालत में महिलाओं को नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं की हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने स्कारपियो के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी को सीज कर कब्जे में ले लिया है। दोनों महिलाओं का नालागढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। यहां महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।