{"_id":"58ca91e64f1c1b361f32c21d","slug":"thousant-ruppes-withdraw-from-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगार के खाते से हजारों रुपये गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कामगार के खाते से हजारों रुपये गायब
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 16 Mar 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में एक उद्योग में कार्यरत कामगार के खाते से बिना ट्रांजेक्शन के 22 हजार 990 रुपये निकाल लिए गए
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी में एक उद्योग में कार्यरत कामगार के खाते से बिना ट्रांजेक्शन के 22 हजार 990 रुपये निकाल लिए गए। कामगार ब्रिजेश कुमार की ओर से पुलिस थाना बद्दी में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि बैंक से उसने कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं की है। इसके बावजूद भी उसके खाते से किसी निजी कंपनी के खाते में यह राशि स्थानांतरित हो गई है।
विज्ञापन
कामगार को मध्यरात्रि मोबाइल पर एक मेसेज आने पर इसकी भनक लगी। इसके बाद कामगार ने बद्दी स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में अपने खाते की ट्रांजेक्शन को लेकर संपर्क किया। बैंक की ओर से इस संबंध में कामगार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की हिदायत दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित के खाते से रात को एक बजे ट्रांजेक्शन आईडी 6014986594 के तहत 22 हजार 990 रुपये निकाले हैं।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस आईटी सैल इसकी जांच कर रहा है। एसपी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि कामगार की शिकायत पर बद्दी थाना में मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में बैंक प्रबंधन से पूछताछ की जाएगी। बैंक प्रबंधक का कहना है कि इस इस प्रकार के फ्रॉड के संबंध में पुलिस शिकायत के बाद ही जांच शुरू होगी।
विज्ञापन