{"_id":"c4820ec707878d6db58996577b585873","slug":"thieft-in-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर शिव मंदिर में लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर शिव मंदिर में लूटपाट
ब्यूरो/ अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Thu, 14 Jan 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ थाने के तहत सैणीमाजरा गांव में प्राचीन शिव मंदिर में चार नकाबपोशों ने बाबा के शिष्य को बंधक बनाकर नकदी, सोने और चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। लुटेरों ने तलवारों और पिस्टर की नोक पर मंदिर में लूटपाट की। इस दौरान बाबा व उसके शिष्य को भी पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर सैणीमाजरा गांव में बुधवार रात्रि चार नकाबपोशों ने दरवाजा तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया। मदिर में बाबा स्वामी शिवानंद (92) रहते हैं। बुधवार को उनका पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के नंगला गांव का शिष्य कंवर सिंह भी आया हुआ था। डेढ़ बजे तीन लोग दरवाजा तोड़कर अंदर आए और एक युवक दरवाजे पर ही खड़ा रहा। इन तीनों लोगों ने पहले कंवर सिंह की डंडों, लातों व मुक्कों से पिटाई करने के बाद बांध दिया। इसके बाद बाबा शिवानंद महाराज के साथ भी मारपीट की। इसके बाद करीब 25 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, दो विदेशी घड़ियां, चांदी के सिक्के व आभूषण, रुद्राक्ष की कीमती मालाएं चोरी कर लीं।
विज्ञापन
चोरों ने चेतावनी दी कि शोर मचाया और चार बजे तक बाहर निकले तो उन्हें गोली से उड़ा दिया जाएगा।
वीरवार सुबह उन्होंने इस बारे में नालागढ़ पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 392 व 342 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन