{"_id":"58ca94174f1c1b250832b208","slug":"thief-stolen-in-three-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन मास्टर समेत तीन घरों से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन मास्टर समेत तीन घरों से चोरी
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
Updated Thu, 16 Mar 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
रेलवे कालोनी टकसाल में स्टेशन मास्टर समेत दो रेलवे कर्मचारियों के घर के ताले तोड़कर शातिर नगदी और आभूषण उड़ा ले गए।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कालोनी टकसाल में स्टेशन मास्टर समेत दो रेलवे कर्मचारियों के घर के ताले तोड़कर शातिर नगदी और आभूषण उड़ा ले गए। घटना शाम करीब आठ बजे की है। वारदात के वक्त स्टेशन मास्टर अपने परिवार के साथ मंदिर में थे और कर्मचारी ड्यूटी पर।
विज्ञापन
रेलवे कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस थाना परवाणू में दी है। लेकिन पुलिस यह मामला रेलवे पुलिस का बताकर रेलवे में शिकायत दर्ज करने की बात कह रही है। ऐसे में चोरी के मामले अभी तक दर्ज नहीं हो सके हैं। शिकायत रेलवे और परवाणू पुलिस को हो चुकी है।
विज्ञापन
रेलवे कालोनी टकसाल में रहने वाले स्टेशन मास्टर बलदेव कुमार सुबह करीब साढ़े 8 बजे अपने कमरे में ताला लगाकर परिवार के साथ मंदिर के लिए निकले थे। शाम को करीब साढ़े 8 बजे लौटे तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था।
विज्ञापन
घर के अंदर समान बिखरा पड़ा है। उन्होंने पूरे घर की पड़ताल की तो पाया कि उनके कमरे से सोने का एक हार, दो अंगुठियां, एक टीका, एक मंगलसूत्र और करीब 5500 रुपये की नगदी गायब है। साथ ही अन्य दो कर्मचारी गुरबख्श और शिवकुमार के कमरे का ताला भी टूटा है।
मामला दर्ज करने में आनाकानी
प्रभावितों का कहना है कि चोरी की शिकायत पहले कंडाघाट और शिमला स्थित जीआरपी (रेलवे पुलिस) में की लेकिन उन्हें वहां से जवाब मिला की यह कार्य रेलवे अधिकार क्षेत्र का नहीं है बल्कि सिविल मामला है। इसलिए नजदीकी थाने में इसकी शिकायत करवाने की बात कही। इसके बाद स्टेशन मास्टर इस बारे में शिकायत लेकर पुलिस थाना परवाणू पहुंचे तो उन्हें वहां से जवाब मिला कि यह मामला प्रदेश पुलिस का नहीं है, बल्कि जीआरपी. का है जिसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा।
घटनास्थल का होगा निरीक्षण : एसएचओ
थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि रेलवे कालोनी में चोरी होने के बारे में शिकायत आई है। यह मामला किसके तहत आता है, इसे लेकर कन्फ्यूजन था। घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा और यदि ऐसा है तो मामला दर्ज होगा।