फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   theift in water supply scheme

बरसनी खड्ड पेयजल योजना के उपकरण चोरी

Fri, 05 Feb 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुनिहार (सोलन)
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुनिहार (सोलन) Updated Fri, 05 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
theift in water supply scheme

विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत आने वाली मान पंचायत में बरसनी खड्ड पेयजल योजना के शरारती तत्वों ने जरूरी उपकरण चुरा लिए हैं। इसके कारण पेयजल योजना से लाभान्वित होने वाली ग्राम पंचायत मान के सल्वाना, मान, बेटनु, जाबल, मनोन, मंझयार, बवासी, कांडी, मनलोग कला, समानु सिंगलटा आदि गांव के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से पेयजल समस्या जल्द दूर करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि पिछले चार दिनों से पानी की सप्लाई ठप है। अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, राकेश हैप्पी, गुरबचन सिंह, मोहन लाल, भूपेंद्र राम, संतराम सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग को चेताया कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया, तो शिमला नालागढ़ स्टेट हाइवे पर चक्का जाम कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार इस पेयजल स्कीम के ठीक होने का समय 15 से 20 दिन बता रहा है, तब तक ग्रामीण कहां से पानी की व्यवस्था करें। वहीं, कनिष्ठ अभियंता जल एवं आपूर्ति विभाग कुनिहार निशा शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द स्कीम को शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed