{"_id":"006fb3907b124c8418e6ecbf641fc046","slug":"theif-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने नौकर ने की थी कंपनी में तीन बार चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने नौकर ने की थी कंपनी में तीन बार चोरी
ब्यूरो /अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-9 स्थित एक नामी कंपनी में दिसंबर में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। सीआईए के हरमिंदर सिंह ने बताया कि मुकेश कुमार उर्फ रिक्की को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नालागढ़ का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने चार घड़ियां, एक कंप्यूटर, एलसीडी, एक प्रिंटर, दो एलईडी, एक लैपटॉप, डीवीआर, हार्डडिस्क और गैस सिलेंडर बरामद किया है।
विज्ञापन
हरमिंदर ने बताया कि फेज-9 स्थित स्पीड एंड सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक ने इस संबंध में 30 दिसंबर को केस दर्ज करवाया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी मुकेश से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दो साल पहले इस कंपनी में नौकरी करता था। उसके पास ही दफ्तर की सभी चाबियां होती थीं। उसने डुप्लीकेट चाबियां बनवा रखी थीं। आरोपी ने इन चाबियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2014 से 2015 तक तीन बार कंपनी के दफ्तर में चोरी की थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी से पूछताछ में कई और राज खुलेंगे।
विज्ञापन