{"_id":"8daed26403c225cfe62765539a2121d8","slug":"person-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोककर एक व्यक्ति की कर दी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता रोककर एक व्यक्ति की कर दी पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी/ नालागढ़ (सोलन)।
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनेड़ पंचायत के भवानीपुर गांव के एक व्यक्ति की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने तथा उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़ित व्यक्ति ने बद्दी थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में भवानीपुर निवासी सुभाष ठाकुर ने बताया कि वह शुक्रवार सायं पौने सात बजे बोलेरो में पेट्रोल डालने के लिए बागवानियां गया। जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो बागवानियां से पहले लच्छी राम ने ट्रैक्टर से उसका रास्ता रोकना चाहा। दो तीन बार ट्रैक्टर को गाड़ी से टकराने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह बीच-बचाव कर वहां से सुरक्षित निकल गया।
विज्ञापन
जब वह वापस आ रहा था तो पटवार भवन के पास लच्छी राम ने दो अन्य लोगों के साथ रास्ता रोक कर मारपीट की और उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह वह उसके चंगुल से बच पाया। इस दौरान उसे चोटें आई है। उक्त लोगों ने उसे धमकी दी कि वह अभी तो बच गया, लेकिन उसे जिंदा नहीं छोडेंगे। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुभाष ठाकुर का मेडिकल कराने के बाद धारा 341, 323, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन