अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कामगार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर-स्वारघाट राष्ट्रीय मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कामगार की मौत हो गई। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। यह हादसा राष्ट्रीय मार्ग पर हरिपुर संडोली के समीप हुआ। यूपी के जिला बलिया के डुमरी गांव के तनवीर (35) पुत्र सलाऊद्दीन वीएमटी कंपनी में काम करता था। तनवीर ने हरिपुर संडोली में डोगर राम के घर में कमरा किराये पर लिया हुआ था। शाम को ड्यूटी करने के बाद वह अपने कमरे को लौट रहा था। जैसे ही वह संडोली गांव के समीप पहुंचा तो नालागढ़ की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
डोगर राम व हंसराज ने घायल कामगार तनवीर को निजी वाहन से बद्दी स्थित सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक का नंबर एचपी 12-3605 बताया है, लेकिन इस नंबर का कोई ट्रक नहीं है। पुलिस ने धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।