फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   motorcycle accident, one dead

कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Fri, 08 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Fri, 08 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

 बद्दी मुख्य मार्ग पर किशनपुरा के पास कंटेनर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादस शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे का है। घटना के बाद ट्रक समेत चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की शिनाख्त अर्जुन सिंह निवासी ज्वालाजी जिला कांगड़ा के रूप में की है। वह एक निजी कंपनी में तैनात था। चाय की दुकान करने वाले नीरज तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सुबह अपनी दुकान पर कार्य कर रहा था।
विज्ञापन


करीब सवा नौ बजे ग्लेनमार्क कंपनी की ओर से एक मोटरसाइकल मेन रोड पर आ रहा था। उसी समय मानपुरा की ओर से एक बड़ा कंटेनर (ट्रक) तेज रफ्तार से आया जिससे दोनों की टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक चालक नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed