फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   medicine sample failed

मानकों पर फेल हो गई कोजी प्लस टैबलेट

Fri, 29 Jan 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 29 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
medicine sample failed

पेट के दर्द में आराम पहुंचाने की दवा का नमूना मानकों पर फेल हो गया। ये दवा निर्धारित मानक समय में घुलनशील नहीं पाई गई। राज्य स्तरीय लेबोरेट्री में फेल होने के बाद अब सेंट्रल ड्रग लेबोरेट्री ने भी इसे फेल कर दिया। अब विभागीय अधिकारी कंपनी संचालकों के खिलाफ वाद दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। वर्ष 2011 में तत्कालीन औषधि निरीक्षक मोहित कुमार ने सौंख के एक मेडिकल स्टोर से कोजी प्लस टैबलेट के नमूने लेकर लखनऊ प्रयोगशाला भेजे थे। ये दवा हिमाचल की कंपनी इंडु स्विफ्ट तैयार कर रही थी। दवा का नमूना लखनऊ प्रयोगशाला में फेल हो गया।

विज्ञापन


इस निर्णय को कंपनी संचालक ने चुनौती दी तो न्यायालय की निगरानी में एक और नमूना सेंट्रल ड्रग लेबोरेट्री कोलकाता भेजा गया। यहां भी ये दवा मानकों पर फेल हो गई। जिला औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया मुख्यालय के निर्देश पर वो स्वयं कंपनी के हिमाचल स्थित ऑफिस गए, लेकिन वहां संबंधित लोगों से मुलाकात नहीं हो सकी। अब वहां के ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश से वाद के लिए जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद अपर सत्र न्यायालय में वाद दायर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed