{"_id":"8c15ddbbf13a1b3ea025ca4e46edbfb3","slug":"injured-in-quarrel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से हमला कर दंपति समेत तीन को किया जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से हमला कर दंपति समेत तीन को किया जख्मी
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दभोटा चौकी के तहत ढांग निहली गांव में पांच लोगों ने बंदूक व धारदार हथियार लेकर एक व्यक्ति के घर में घुसे और वहां पर एक दंपति व उसके बेटे के साथ मारपीट की। इससे तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यह घटना मंगलवार देर शाम की है। ढांग निहली गाव में राम आसरा अपनी पत्नी सोमा, बेटा कर्मजीत व बेटी के साथ घर पर थे। इस दौरान गांव के दयाल सिंह के तीन बेटे, एक दोहता व एक अन्य युवक गाली गलौच करने लगे। इन युवकों ने हाथ में डंडे, तलवारे, घंडासी व बंदूक उठाई हुई थी। इन लोगों ने आते ही रामआसरा, पत्नी सोमा व बेटा कर्मजीत के साथ मारपीट की। इससे रामआसरा, सोमा व कर्मजीत को चोटें आई हैं। कर्मजीत को नालागढ़ चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। सोमा देवी ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले भी खेत में पानी दे रहे थे, तो इन लोगों ने उनके बेटों के साथ झगड़ा किया था। इन लोगों ने दोबारा घर मे घुसकर उनके साथ मारपीट की। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवक नालागढ़ चिकित्सालय में उपचाराधीन है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन