फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In nalagrah village jagtpur catrpainter killed

नालागढ़ के जगतपुर गांव में कारपेंटर की हत्या

Sat, 18 Feb 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन Updated Sat, 18 Feb 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
In nalagrah village jagtpur catrpainter killed
जगतपुर में किसी घर काम के सिलसिले में गए एक कारपेंटर को मौत के घाट उतार दिया। - फोटो : Demo pic

जगतपुर में किसी घर काम के सिलसिले में गए एक कारपेंटर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घरोटी निवासी मक्खन सिंह (42) कारपेंटर का काम करता था। वह जगतपुर में किसी के घर काम के सिलसिले में गया था। देर शाम परिजनों को सूचना मिली कि सड़क हादसे में वह घायल हो गया है तथा उसका इलाज पंजाब के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। लेकिन जैसे ही परिजन बताए स्थान पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव घर लाने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की। अंतिम संस्कार से पहले मृत देह को नहलाए जाने की रस्म निभाने के दौरान लोगों ने मक्खन सिंह के शरीर पर गहरे घाव देखे। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
मक्खन सिंह के भाई प्यारे लाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 16 फरवरी को जगतपुर स्थित एक व्यक्ति के घर काम के सिलसिले में गया था। फोन पर उसने सूचना दी कि 17 फरवरी को वह काम निपटाकर घर लौट आएगा। लेकिन 17 फरवरी को करीब 8 बजे फोन से सूचना मिली की उसके भाई को चोट आई है वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि मक्खन सिंह का पंजाब के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्यारे लाल ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसके भाई की मौत हो चुकी थी। दूसरे दिन अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच मक्खन सिंह के शरीर पर गहरे घाव नजर आने के बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीएसपी साहिल अरोड़ा, अतिरिक्त एसएचओ धर्मपाल और जोघों चौकी के प्रभारी चमनलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी बिशेर सिंह ने कहा कि कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed