फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   girl missing

बद्दी से नाबालिग छात्रा लापता

Fri, 29 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Fri, 29 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
girl missing

बद्दी के बंसती बाग में रहने वाले एक प्रवासी कामगार की नाबालिग बेटी थापर विवि में पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा करके घर लौट रही थी। लेकिन, घर आने से पहले ही स्थानीय युवक उसे लेकर फरार हो गया। नाबालिग छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। युवती के पिता ने कडुवाना के युवक गोबिंद पर उसकी बेटी को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बिहार निवासी बद्दी की कंपनी में तैनात कामगार रविंद्र ने बताया कि उसकी बेटी पंजाब के थापर में पॉलिटेक्निक कर रही है। 8 दिसंबर को उसका पेपर था। उसने फोन पर बताया कि उसके पेपर समाप्त हो गए हैं और वह 9 दिसंबर को बद्दी पहुंच रही है। 9 दिसंबर को जब वह बद्दी पहुंची तो उसने फोन कर किया था। लेकिन, वह घर नहीं पहुंची। इसी दिन से कडुवाना गांव का युवक गोविंद भी लापता है। गोबिंद बीसीए करके आया है। उसे शक है कि यह युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। एसपी बिशेर सिंह ने युवती के पिता की शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती व युवक के फोन बंद हैं। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed