फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   fir incidents in solan

दिवाली पर आग से 13.57 लाख की संपत्ति राख

Mon, 31 Oct 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, बद्दी (सोलन)।
अमर उजाला, ब्यूरो, बद्दी (सोलन)। Updated Mon, 31 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
fir incidents in solan

 दीपावली पर औद्योगिक शहर बीबीएन में अग्निकांड की 11 छोटी-बड़ी घटनाओं में 13.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग बद्दी और नालागढ़ के 54 जवानों ने त्योहार के दिन आपात सेवाएं देते हुए इन घटनाओं के दौरान कुल 3.18 करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया। वहीं, सोलन के सलोगड़ा, ओच्छघाट और टैंक रोड में जंगल और घासनी में आग लगने से 37 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


दून विधायक राम कुमार चौधरी और उनके भाई नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल के मकान को भी आग की चपेट में आने से बचाया गया है। जानकारी के अनुसार मकान के साथ खेतों में दिवाली के पटाखों से आग लग गई। बददी दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद खेतों में मक्की में लगी आग को पानी डालकर काबू किया। आग से 2.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


झाड़माजरी में खेतों में रखी मक्की में आग लगने से 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग ने 30 मिनट में आग को काबू कर एक मकान को आग की चपेट में आने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनोवा केपटॉप उद्योग फेस-1 झाड़माजरी की लैबोरेटरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग बद्दी ने आग को 20 मिनट में काबू कर एक करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया। आग से चार मशीनों और केमिकल को नुकसान पहुंचा है। 

झाड़माजरी स्थित सरकारी स्कूल के समीप कबाड़ में आग लगने के बाद दमकल विभाग बद्दी ने 20 झुग्गियों को इसकी चपेट में आने से बचाया। दमकल विभाग ने दो लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया है। 

भुड्ड बैरियर के साथ एक झुग्गी में पटाखों से आग लगने से 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बद्दी दमकल विभाग ने आग को काबू किया। मजदूर अर्जुन मलिक पुत्र सुरेश मलिक की दिवाली झ़ुग्गी में आग लगने से फीकी ही रह गई।

विप्रो इंटरप्राइजेज झाड़माजरी में ऑयल टैंक के ओवरहीट होने से आग लग गई। आग के कारण 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग ने आग को दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू किया। 

मलपुर में सरकारी जमीन पर कचरे के ढेर में पटाखों से आग लग गई। दमकल विभाग ने आग को काबू पर पाया और साथ खड़ी गाड़ियों और एक किराना शॉप को इसकी चपेट में आने से बचाया।

इंडोग्रीन पॉलीमर उद्योग झाड़माजरी में आग लगने से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उद्योग के स्टोर में पटाखा फटने से वहां रखे प्लास्टिक में आग लग गई। दमकल विभाग बद्दी ने एक करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया। 

नालागढ़ दमकल विभाग ने भटोली-रेडू गांव में मक्की में लगी आग को काबू कर एक मकान को आग की चपेट आने से बचाया। पंजेहरा गांव में मक्की और तूड़ी में लगी आग के कारण 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। नालागढ़ दमकल विभाग ने आग को काबू कर एक मकान को इसकी चपेट में आने से बचाया है। 


फायर ऑफिसर बद्दी प्रकाश चंद शर्मा और फॉयर ऑफिसर नालागढ़ हितेंद्र कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि आग की विभिन्न घटनाओं में 13.20 लाख की संपत्ति जलकर राख हुई है। दिवाली पर बीबीएन में 54 दमकल कर्मियों ने लगातार ड्यूटी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed