फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   driver murdered

चालक की हत्या कर नदी में फेंका शव

Mon, 18 Jan 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Mon, 18 Jan 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
driver murdered

नालागढ़ की एक फैक्टरी से तांबे की तार से भरा ट्रक के लूट मामले में चालक की हत्या की गई है। जैसे ही ट्रक नालागढ़ स्थित फैक्टरी से लोड हुआ, तो शिमला के तारा चंद, स्वारघाट के सुनील, पंजाब के गुरदासपुर निवासी पलंविंद्र व बद्दी के जयकिशन ने ट्रक का पीछा किया। जय किशन का खाली ट्रक भी साथ ले गए। शाहबाद के समीप जब बिहार निवासी चालक मिथलेश वहां खाना खाने लगा, तो इन लोगों ने पहले चालक को हत्या कर शव को लोहे के जैक से बांधकर साथ लगती नदी में फेंक दिया। यूपी पुलिस से बद्दी पुलिस की ट्रांजिट रिमांड में आए चारों आरोपियों ने हिमाचल पुलिस के सामने यह सनसनीखेज खुलासा किया है। शातिर चोरी के माल को दूसरे ट्रक में पलटी करके यूपी की ओर ले जा रहे थे। जहां शामली जिले की झिंझाना पुलिस ने चालक और परिचालक समेत ट्रक को दबोच लिया।

विज्ञापन


ट्रक को तारा चंद चला रहा था और पलविद्र उसके साथ था। नालागढ़ पुलिस ने इन दोनों को यहां ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। इन लोगों ने हत्या की बात स्वीकार की है तथा इस मामले में बद्दी के जय किशन व स्वारघाट के सुनील के शामिल होने की बात कही। जिस पर पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन


कंपनी से 1 जनवरी को रवाना हुआ था ट्रक : एसपी
एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि 1 जनवरी को नालागढ़ की आरसी कापर कंपनी से एक ट्रक दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। इसमें 19 टन 458 किलोग्राम कापर वायर थी। इसकी कीमत 67 लाख रुपये थी। आरोपियों ने शव को हरियाणा के शाहबाद के समीप नदी में फेंककर ट्रक को हिसार के समीप छोड़ दिया। मृतक चालक मिथलेश पुत्र भगवान यादव पोखरा पीओ महाराजा गंज जिला शिवान बिहार राज्य का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर आरोपी
एसपी ने बताया कि पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने जिस क्रेन से वायर दूसरे ट्रक में पलटी व ट्रक की नंबर प्लेट को बदला। इन सबसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 21 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed