{"_id":"ecefe36b6de1f92c2d172a150017e208","slug":"driver-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर हुई चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर हुई चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ के ढाना में हुई चालक की मौत गला दबाने से हुई है। चालक की गर्दन में निशान पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण गला दबाना पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के पिता नत्थू राम को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी नत्थू राम को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 2 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी नत्थू राम ने पुलिस को बताया कि पंजाब के नंदल निवासी ट्रक चालक बिंदर सिंह उनका ट्रक लेकर दो माह पहले बिना बताए चला गया था। ट्रक लेकर काफी दिन तक बाहर रहा। इस दौरान चालक ने उनसे कोई संपर्क नहीं रखा। ट्रक चालक ने बद्दी ट्रक यूनियन में ट्रक खड़ा करके बिना बताए अपने घर चला गया था। 21 जनवरी को उसे उसके गांव से पकड़ कर लाया गया। नत्थू राम ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने चालक से 22 हजार रुपये लेने थे, लेकिन वह नहीं दे रहा था। इस दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। उधर, मृतक के पिता प्रकाश व ताया हेमराज ने बताया कि इन नत्थू राम व उसके दोनों बेटों ने उसे चार दिन तक बंदी बनाया और उसे प्रताड़ित किया। जब उसकी मौत हो गई तो इन लोगों ने बड़े योजनाबद्ध तरीके से ट्रक को पलटा दिया। और मौत को दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया। उधर, डीएसपी खजाना राम ने बताया कि मृतक की गला दबाने से मौत हुई है। दोनों पहलुओं को देखा जा रहा है कि चालक ने स्वयं फंदा लगाया या उसका गला दबाया गया। पुलिस ने नत्थू राम के दोनों बेटों गुरप्रीत सिंह व हरबंस को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन