{"_id":"56eaa0714f1c1b270d8b466b","slug":"dj-operater-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में डीजे संचालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में डीजे संचालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर बागवानियां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर बागवानियां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुुुलिस के अनुसार बुधवार देर रात पौने 11 बजे तीन युवक गंभीर हालत में बागवानियां के पास सड़क पर पड़े थे। राहगिर ने 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही एक युवक दम तोड़ चुका था। मृतक की पहचान नालागढ़ के वार्ड नंबर 9 के हतीश कुमार (29) पुत्र राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। वार्ड नंबर आठ के रजत और जसपाल बुरी तरह से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया। हतीश कुमार डीजे का काम करता था।
विज्ञापन
एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि बागनियां में बाइक को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया है। हतीश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को पीजीआी रेफर कर दिया है। मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने धारा 279, 337, 187 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन