फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   death in road accident

सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की मौत

Fri, 05 Feb 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Fri, 05 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
death in road accident

सड़क दुर्घटना में घायल बद्दी के लेही पंचायत के पूर्व उपप्रधान पोला राम के 20 वर्षीय बेटे सुनील की मौत हो गई है। वह गुल्लरवाला स्कूल में जमा दो का छात्र था। पुलिस के अनुसार 15 अक्तूबर को वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर भुड्ड की ओर जा रहा था। मोरपिन रोड पर दूसरी ओर से आ रही एक गाड़ी से टकरा गया था। जख्मी हालत में युवक को परिजन पीजीआई ले गए थे। दो माह से युवक कोमा में था। चिकित्सकों की लाख कोशिश के बाद भी वह ठीक नहीं हो पाया और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। बीते दिन लेही पंचायत के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। जिला परिषद के सदस्य परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह झल्ला, दून भाजपा के प्रवक्ता तरसेम चौधरी, अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, वार्ड नंबर एक के भगत राम ठाकुर,  पार्षद संदीप कुमार ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed