{"_id":"f8e912e9e09dc68523fb19372129c784","slug":"crime-news-hindi-news-1140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मामला दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
बद्दी की महिला ने अपने दामाद पर बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि 12 साल पहले उसकी बेटी की शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। उन्होंने मकान के लिए पांच लाख रुपये दिए। यही नहीं बेटी को 20 तोले सोना दिया। दो लाख रुपये विवाह के दौरान शगुन में दिए। बेटी के दो बेटे हैं। कई बार समझाने से भी कोई फायदा नहीं हुआ। उधर, एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन