{"_id":"370befeb315c7df59a538eb25af42dc2","slug":"crime-hindi-news-1184","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने पत्थर मार कर तोड़ी बुआ की टांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे ने पत्थर मार कर तोड़ी बुआ की टांग
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
डूमणवाला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी रिश्ते में बुआ की पत्थर मार कर उसकी टांग तोड़ दी है। जख्मी हालत में उसे पहले बद्दी सीएचसी लाया गया। लेकिन उसकी टांग में फ्रेक्चर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार डूमणवाला गांव में जमीन को लेकर दो परिवारों में पिछले काफी दिनों से झगड़ा है। रविवार को सुबह पहले दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ लेकिन कुछ समय के बाद शांत हो गया। शाम के समय एक आरोपी व्यक्ति दिनेश ने पत्थर उठा कर अपने रिश्ते में बुआ की टांग पर मार दिया। पत्थर इतनी जोर से मारा की टांग की हड्डी टूट गई। जख्मी हालत में महिला को बद्दी सीएचसी लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे पीजाआई रेफर कर दिया गया। एसपी बशेर सिंह ने बताया कि बद्दी पुलिस ने धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन