फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   chars smugler make addict teeager

किशोरों की नसों में नशे की डोज उतार रहा चरस माफिया

Tue, 26 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Tue, 26 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
chars smugler make addict teeager
बद्दी में नशे का सामान चोरी छिपे साथ लगते राज्यों से पहुंच रहा है। - फोटो : demo pic

पिता और मां की उंगली पकड़कर चलना सीखा था। मां-बाप को आस थी कि बुढ़ापे में बच्चों के ये हाथ उन्हें सहारा देंगे। लेकिन ये हाथ अब कांपतेे हैं। कारण है नशा। क्षेत्र के कुछ युवाओं और किशोरों पर नशा इस कदर हावी हो चुका है कि जब तक उन्हें नशेे की डोज नहीं मिलती वो चंद कदम नहीं चल पाते। बद्दी में नशे का सामान चोरी छिपे साथ लगते राज्यों से पहुंच रहा है। पुलिस हालांकि समय-समय पर नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करती है लेकिन इसके बावजूद चरस तस्कर अपने जाल में बच्चों को फंसा रहे हैं। काले सोने से मोटी की कमाई करने के चककर में इन लोगों ने कई घरों को बर्बाद कर दिया है।  

विज्ञापन

 नशा माफिया ने कम उम्र केे लड़कों को अपने जाल में फांसकर धंधे को चमकाना शुरू किया है। सोने की तरह तोले के हिसाब से नशे की खेप बेची जा रही है। इसमें खरीदने वालों को भी आसनी से नशे की डोज मिल जाती है और माफिया का धंधा भी चला रहता है। बीबीएन में चरस तस्कर इस क्षेत्र को सेक्टर में बांटकर नशे का सामान परोस रहे हैं।
विज्ञापन

  यहां शराब के अवैध कारोबार से लेकर चरस का धंधा खूब चल रहा है। बद्दी पुलिस ने तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है लेकिन शहर के किन हिस्सों में तस्करों के अड्डे हैं इसे बताने से पुलिस अभी गुरेज कर रही है। पुलिस तस्करों के मुख्य सरगना तक पहुंचना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दस ग्राम चरस के साथ युवक पकड़ा
बद्दी। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेस थ्री में एक व्यक्ति को पुलिस 10 ग्राम चरस और 43 सौ रुपये कैश के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। हाउसिंग बोर्ड एरिया में दो दिन के भीतर पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले पुलिस 80.8 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ चुकी है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि हाउसिंग बोर्ड के इस इलाके में कम उम्र के लड़कों को लगातार चरस पहुंचाई जा रही है। सोमवार रात करीब 10:45 बजे गश्त के दौरान अनीश (28) निवासी ऊना को धारा 20 एनडीपीएस के तहत हिरासत में लिया गया।  

माफिया के खिलाफ चलेगी विशेष मुहिम
डीएसपी गौरव सिंह ने बताया कि अनीश को गश्त के दौरान हाउसिंग बोर्ड फेस थ्री में पूछताछ के दौरान चरस के साथ पकड़ा है। बद्दी में नशा, शराब और अवैध खनन करने वाले माफियाओं पर पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी। कहा कि लोग द्वारा इन मामलों की सूचना को पूरी तरह गुप्त रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed