{"_id":"590622224f1c1b5a464414ab","slug":"change-atm-card-and-thieft-1-68-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड कर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 1.68 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड कर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 1.68 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
कुछ शातिरों ने होमगार्ड कर्मी के एटीएम कार्ड को बदलकर खाते से राशि उड़ा ली। नालागढ़ थाना में तैनात गृहरक्षक को ही शातिरों ने निशाना बनाया है। शातिरों ने होमगार्ड कर्मी के एटीएम कार्ड बदलकर 1.68 लाख रुपये का चूना लगाया है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नालागढ़ उपमंडल के जोघो निवासी हरविंदर कुमार नालागढ़ थाना में बतौर गृहरक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह 19 अप्रैल को कारपोरेशन बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इस दौरान वहां पहले से ही मौजूद चोर गिरोह ने उन्हें चकमा दे देकर एटीएम कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गृहरक्षक कर्मी ने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा दिया था, लेकिन तब तक 1.68 लाख रुपये उससे निकाले जा चुके थे। बता दें कि बीबीएन में एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने की कई घटनाएं हो चुकी है, लेकिन इस गिरोह का पर्दाफाश करने में पुलिस नाकाम रही है। डीएसपी नालागढ़ डॉ. साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की और कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एटीएम कार्ड बदलने वाले गिरोह को जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन