{"_id":"46088f4cb61d182dcca731be028c7f25","slug":"car-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी से चोरी हुई कार अंबाला से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी से चोरी हुई कार अंबाला से बरामद
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी/ नालागढ़ (सोलन)।
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी पुलिस ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के काठा स्थित मॉडल चिकित्सालय से चोरी हुई कार अंबाला से बरामद कर ली है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेने के बाद कार के मालिक को शिनाख्त करा दी है।
विज्ञापन
4 नवंबर को बद्दी के काठा स्थित मॉडल चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक डा. मानव मेहता अपनी कार चिकित्सालय परिसर में खड़ी कर ड्यूटी पर चले गए। शाम को घर जाने लगा तो मौके से कार गायब थी।
विज्ञापन
उसने इसकी शिकायत बद्दी थाने में दर्ज कराई। बद्दी पुलिस को इसी नंबर की कार के अंबाला में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बद्दी से एक टीम अंबाला गई और रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के बाद चिकित्सक से शिनाख्त करवाई जिसे वह पहचान लिया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन