{"_id":"717548ec04b96c1789f7afca4e328c3a","slug":"boys-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी से जमा एक का छात्र लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी से जमा एक का छात्र लापता
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के गुल्लरवाला क्षेत्र से एक 15 वर्षीय लड़का लापता हो गया है। लापता युवक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुल्लरवाला का 11वीं कक्षा का छात्र है। निजी कंपनी में काम करने वाले प्रवासी दंपति अपने बेटे की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
विज्ञापन
गुल्लरवाला में प्लास्टिक दाना की कंपनी में काम करने वाले प्रवासी व्यक्ति संजय सिंह ने बताया कि उसका बेटा अुंकर कुमार सिंह गुल्लरवाला में जमा दो में पढ़ता है। 6 से 18 जनवरी तक स्कूल में अवकाश था। 11 जनवरी को उसका बेटा घर पर था। वह तथा उसकी पत्नी ड्यूटी पर चले गए। घर पर दोनों बेटे थे। छोटा बेटा 9वीं कक्षा का छात्र है। छोटा बेटा 11 बजे ट्यूशन पर गया। जब वह घर आया तो उसका भाई घर पर नहीं था। बेटे का फोन भी बंद था। अपने स्तर पर उसे खोजा लेकिन उसे कहीं पता नहीं चला। एसपी बिशेर सिंह से मिले। एसपी ने टीम भेजकर स्थानीय स्तर पर छानबीन की, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन