फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bike accident one injuried

युवक पर बाइक चढ़ाने का किया प्रयास, छलांग लगा कर बचाई जान

Sun, 24 Jan 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ बद्दी (सोलन)। Updated Sun, 24 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते बद्दी थाने के तहत एक युवक को पहले बाइक से हिट किया। उसके बाद जब सड़क पर गिर गया तो उसके ऊपर से बाइक निकालने का प्रयास किया लेकिन ऐन मौके पर युवक ने छलांग लगाकर जान बचाई।  पुलिस ने युवक का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


खाल खोल गांव के चमन लाल ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथी अरुण व हरीश के साथ पैदल भुड्ड की ओर आ रहा था। जैसे ही वह भंगी राम के मकान के पास पहुंचा तो दूसरी ओर से एक युवक मदन लाल व कुलदीप बाइक एचपी 12 जी 3311 पर आए और उसके पेट से टकराते हुए बाइक को आगे निकाला। उसके पेट से बाइक टकराते ही वह सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन


मदन लाल आगे से बाइक लेकर मुड़ा और चमन लाल के ऊपर बाइक चढ़ाने लगा लेकिन चमन ने साथ लगते खेत में छलांग लगा कर अपना जान बचाई। इन दोनों युवकों ने उसे धमकी दी कि आज तो वह बच गया है लेकिन आगे उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चमन लाल के बयान पर मामला दर्ज कर धारा 341, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed