फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   beatan in father

बेटे ने बाप को किया लहुलूहान

Sun, 03 Jul 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sun, 03 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन

खेत में स्प्रे करने को लेकर बाप-बेटे में छिड़ा विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान गुस्साए बेटे ने बाप के सिर पर नुकीली चीज से जोरदार वार करने के बाद पीटना शुरू कर दिया। घायल बाप ने शोर मचाया जिसे सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और झगड़े को शांत करवाने की कोशिश करने लगे। पड़ोसी ने किसी तरह बेटे के चंगुल से बाप को बचाया। शिकायत के बाद बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता राम स्वरूप पुत्र जैनड़ा राम निवासी आदुवाल डाकखाना रेडु तहसील थाना नालागढ़ के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे दो लड़के व दो लड़कियां हैं। दोनों लड़कियों की शादी करवा दी है। बड़े लड़के संजीव कुमार की भी शादी हो चुकी है जो करीब दो साल से अलग रह रहा है। छोटा लड़का सुखदेव उसी के साथ रहता है जिसकी अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब 6 बजे संजीव किसी बात पर गुस्साया हुआ था। उस समय उनका भतीजा मोलू खेत में स्प्रे कर रहा था। इस दौरान उनकी पोती वंशिका भी आ गई। मोलू को कहा कि स्प्रे दूसरी तरफ करो। इस पर संजीव भड़क गया और गाली गलौच करने लगा। इतने में संजीव आया और रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी और किसी नुकीली चीज को मेरे सर पर मार दिया। इससे सिर से खून निकलने लगा। इतने में पड़ोसी पहुंचे जिन्होंने संजीव के चंगुल से छुड़वाया। उधर, एसपी बिशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने पिता की शिकायत पर बेटे के खिलाफ भादसं की धारा 341, 323, 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed