{"_id":"922968c3e16f1ed3e9d146b62f5720e7","slug":"accident-hindi-news-366","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने ढाबा और मकान गिराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक ने ढाबा और मकान गिराया
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर सैणी माजरा बस स्टैंड के पास एक बेलगाम ट्रक अनियंत्रित होकर ढाबे व घर में घुस गया। इससे घर में मौजूद महिला व उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मां-बेटे को 108 एंबुलेंस से नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। इस हादसे में ढाबा व मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें करीब साढ़े पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार के यह हादसा देर रात करीब दस बजे का है। मकान मालिक जागीर सिंह की पत्नी परमजीत कौर व बेटा जरनैल सिंह अपने कमरे में सोने जा रहे थे। परमजीत सबसे आगे थी ओर बेटा उसके पीछे था। अभी वह कमरे में पहुंचे भी नहीं थे कि जोर से आवाज सुनी। ट्रक ने पहले ढाबा तोड़ा और उसके साथ ही मकान की दीवार भी तोड़कर अंदर घुस आया। इससे मकान का मबला परमजीत कौर व जरनैल सिंह के ऊपर जा गिरा।
विज्ञापन
जागीर सिंह ने 108 एंबुलेंस से पत्नी व बेटे को नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। चालक ट्रक छोड़ कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से जागीर सिंह का ढाबा पूरी तरह से नष्ट हो गया। इससे करीब डेढ़ लाख का सामान नष्ट हो गया है जबकि ढाबा व कमरे के क्षतिग्रस्त होने से भी उसे चार लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने ट्रक नंबर एचपी-24 बी, 8115 को सीज कर लिया है। ट्रक के संचालक को सूचित कर दिया है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।