फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   रामशहर में महिला की हत्या, कमरे में बिस्तर से मिला शव

रामशहर में महिला की हत्या, कमरे में बिस्तर से मिला शव

Thu, 04 Apr 2019 05:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
रामशहर में महिला की हत्या, कमरे में बिस्तर से मिला शव
विज्ञापन

बेटे ने सौतेले पिता पर लगाया हत्या का आरोप, फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जांच कर रही पुलिस
मंडी की रहने वाली है महिला, रामशहर में की थी दूसरी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। मंडी से अपने ससुराल रामशहर आई एक महिला की हत्या कर दी गई है। महिला के पति पर हत्या का आरोप है। महिला का शव काफी दिनों से कमरे में पड़ा था। वीरवार सुबह महिला के पुत्रों ने कमरे का दरवाजा खोला तो फर्श पर अपनी माता का शव पड़ा पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। इसकी रिपोर्ट आने के बाद हत्या के असली कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का मंडी के नेरचौक में मायका है और वहां पर उसकी दुकान को आग लग गई थी। इसके चलते 17 मार्च को वह नेरचौक से अपने ससुराल चंगर च्योणी आई थी। जिस शख्स से उसने विवाह किया था, वह पहले से ही विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस में दर्ज तहरीर में प्रतीक ठाकुर पुत्र अमर सिंह निवासी गांव सनयाट्रड डाकघर तलयाड़ तहसील सदर मंडी जिला मंडी ने बताया कि 2017 में इसकी माता शशि ठाकुर ने देवराज ठाकुर निवासी गांव चंगर च्योणी डाकघर बदोखरी तहसील रामशहर के साथ दूसरी शादी की थी। देवराज ठाकुर का व्यवहार शुरू से ही इसकी माता के साथ ठीक नहीं था। देवराज झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। इसकी माता 17 मार्च को नेरचौक से अपने ससुराल चंगर च्योणी आ गई थी। इन्होंने अपनी माता को बार-बार फोन किया लेकिन फोन बंद था और देवराज भी फोन नहीं उठा रहा था। 22-23 मार्च को इन्होंने देवराज को फोन किया। देवराज के फोन से किसी अन्य व्यक्ति व एक औरत ने बात की। इन्होंने सही ढंग से बात न करते हुए फोन काट दिया। इसके बाद वह अपने भाई के साथ वीरवार को देवराज के घर आए तो इन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजे के साथ एक खुला ताला लटका था। जैसे ही इन्होंने दरवाजा खोला तो इनकी माता कमरे के फर्श में बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। पुत्रों ने आरोप लगाया कि देवराज विवाह के बाद से इनकी माता को बेवजह तंग करता था। कहा कि उन्हें यकीन है कि देवराज ने ही इनकी माता से मारपीट कर उसकी हत्या की है।

एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है और रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। देवराज से पूछताछ की जाएगी और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed