{"_id":"5b508ae14f1c1b37748b5b6d","slug":"91532005089-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले ने पकड़ा तूल, अध्यापिका से पूछताछ करने पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालागढ़ में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले ने पकड़ा तूल, अध्यापिका से पूछताछ करने पहुंची पुलिस
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के मानपुरा क्षेत्र के निकट स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में टुअर के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ और दुराचार के प्रयास के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी बिंदू रानी सचदेवा ने मामले की जांच का जिम्मा महिला थाना प्रभारी को सौंपा है। महिला थाना प्रभारी ने वीरवार को स्कूल में जाकर टुअर में महिला अध्यापिका और अन्य स्टाफ से बंद कमरे में पूछताछ की।
स्कूल में अवकाश होने के चलते पीड़ित छात्राओं से घर पर पूछताछ की जाएगी। इस मामले की छानबीन चाइल्ड हेल्पलाइन भी कर रही है। चाइल्ड हेल्पलाइन ने उपनिदेशक को पत्र लिख कर मामले की छानबीन करने को कहा है। एक सप्ताह पहले निजी स्कूल का एक टुअर उड़ीसा से वापस लौटा है। टुअर में स्कूल की 36 छात्राएं और 30 छात्र थे। इसके लिए स्कूल की ओर से दो बसें टुअर पर गईं थीं। एक बस में छात्राएं और दूसरी बस में छात्रों को बैठाया। दिन के समय यह विद्यार्थी विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते थे और रात को यह बसें एक स्थान से दूसरे स्थान पर रवाना होती थी।
इस बस में छात्राएं बैठी थी। उसमें स्कूल की एक महिला अध्यापिका और स्कूल प्रिंसिपल भी बैठता था। प्रिंसिपल पर कुछ छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा। जब टुअर पर गई महिला अध्यापक को छात्राओं ने इसकी शिकायत की, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने बताया कि टुअर के दौरान प्रिंसिपल ने कुछ छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें की जिसकी शिकायत उन्होंने अपने घर वालों को बताई है। एक छात्रा के परिजन इस मामले में स्कूल आए थे लेकिन इसकी भनक लगते ही प्रिंसिपल दूसरे दरवाजे से गाड़ी में बैठ भाग गया था। तब वापस आया जब वह स्कूल के निकल गए थे।
विज्ञापन
एसपी बिंदू रानी सचदेवा ने बताया कि कुछ लोगों ने उनके पास छात्राओं के साथ छेड़छाड़ होने की बात कही थी। उन्होंने महिला थाना प्रभारी को जांच की जिम्मा सौंपा है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपा
नालागढ़ के सोशल वेलफेयर सोसायटी ने स्कूल के खिलाफ सोशल मीडिया में लगातार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर एसडीएम से मिले। एसडीएम ने सोसायटी पदाधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सोसायटी के वरुण नेगी ने बताया कि टीवी चैनल पर मानपुरा के एक निजी स्कूल पर छात्राओं के छेड़छाड़ का मामला लगातार डिस्पले हो रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।