{"_id":"5ac4ff854f1c1bbe618b5763","slug":"91522859909-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबाथू में ट्रक और कार में भिड़ंत, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुबाथू में ट्रक और कार में भिड़ंत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबाथू (सोलन)। छावनी-कुनिहार मार्ग पर जाडली के पास बुधवार को साढ़े बारह बजे एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार एचपी-64-0220 कार में करीब पांच लोग सवार थे। यह सभी सोलन से कुनिहार की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक नंबर एचपी-62-3435 से कार की टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार लोगों को चोटें लगी हैं। घायलों को दूसरी गाड़ी की मदद से उपचार के लिए ले जाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुबाथू पुलिस चौकी के इंचार्ज रतन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लिया। पुलिस चौकी इंचार्ज रतन सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन