फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   प्लाट बेचने के नाम पर परिवार ने ठगे 1

प्लाट बेचने के नाम पर परिवार ने ठगे 1

Fri, 16 Feb 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के व्यक्ति को पंचकूला में प्लाट दिलाने का दिया था झांसा, पैसा लेने के बाद न तो प्लाट दिखाया न दिलाया
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्जकर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)।
चंडीगढ़ में प्लाट बेचने के नाम पर एक परिवार के तीन लोगों ने नालागढ़ शहर के एक व्यक्ति से 18 लाख रुपये ठग लिए। दंपति और पुत्र ने मिलकर प्लाट के सब्जबाग दिखाकर पीड़ित से यह राशि हड़पी। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को 32 लाख रुपये का प्लाट दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसके एवज में उससे 18 लाख रुपये ले लिए। लेकिन बाद में न तो प्लाट दिखाया और न ही दिलाया।

ठगी और धोखाधड़ी को लेकर यह मुकदमा बग्गा राम पुत्र छितरू राम निवासी वार्ड-7 फ्रेंड्स कालोनी नालागढ़ ने दर्ज करवाया है। बग्गा राम ने शिकायत में कहा है कि आनंद कुमार पुत्र मनोहर लाल उसकी धर्मपत्नी रजनी रामपाल और पुत्र कर्ण राम ने पंचकूला हरियाणा में प्लाट बेचने की बात कही थी। इस पर उन्होंने प्लाट खरीदने के लिए उनसे संपर्क किया। प्लाट बेचने के लिए फरवरी 2015 में इकरारनामा किया था। इसमें न्यू चंडीगढ़ मुल्लापुर में प्लाट होने की बात कही थी और इसकी कीमत 32 लाख रुपये बताई थी। इस पर इन तीनों ने नालागढ़ आकर इससे 18 लाख रुपये के बयाने के तौर पर चेक और नकद ले लिए। लेकिन आज दिन तक न तो प्लाट दिखाया और न ही दिलाया। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्जकर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed