फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   निजी स्कूल संचालक की मौत से आज पर्दा खोलेगी पुलिस

निजी स्कूल संचालक की मौत से आज पर्दा खोलेगी पुलिस

Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल संचालक की मौत से आज पर्दा उठाएगी पुलिस
विज्ञापन

सुबूत और तथ्यों के आधार पर पुलिस कर रही गुत्थी सुलझाने का दावा
सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद पुलिस का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के खरूणी स्थित निजी स्कूल संचालक की 12 अगस्त को हुई हत्या से शनिवार को पुलिस पर्दा उठा सकती है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस के हाथों अहम सुराग हाथ लगे हैं और पुलिस ने इस मामले को ट्रैक कर लिया है। इसका खुलासा जिला पुलिस बद़दी की कप्तान शनिवार को कर सकती हैं।

इस हत्याकांड के बाद पुलिस के पास मात्र सीसीटीवी फुटेज ही थी, जो भारी बारिश के कारण काफी ब्लर हो चुकी है। इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की और कइयों को हिरासत में भी लिया है। अब पुलिस इस हत्याकांड को सुलझाने का दावा कर रही है और इसके चलते पुलिस इस हत्याकांड से पर्दा उठाने वाली है। 12 अगस्त रविवार तड़के करीब 3:30 बजे खरूणी स्थित स्कूल परिसर में ही बने मकान में मृतक भगतराम सैणी के घर पर नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दिया, जिसमें भगतराम सैणी की मौत हो गई, जबकि उनकी धर्मपत्नी पीजीआई में उपचाराधीन है। हालांकि वे पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं है और पुलिस भी उनका होश में आने का इंतजार कर रही है, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने सीडीआर को आधार बनाकर इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया और पुलिस का दावा है कि यह हत्याकांड सुलझा दिया गया है और इसे सभी के सामने रखा जाएगा कि हत्या की क्या वजह रही है और हत्यारों ने किस प्रकार इस हत्याकांड की साजिश रची थी। जिला पुलिस बद्दी की कप्तान रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस के हाथ अहम तथ्य और सुराग लगे हैं और इस मामले को ट्रैक कर दिया गया है और संभवत: शनिवार को इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed