फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बरोटीवाला में दो शव मिलने से मची सनसनी

बरोटीवाला में दो शव मिलने से मची सनसनी

Tue, 14 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी के तहत बरोटीवाला थाना पुलिस ने दो शव बरामद किए हैं। इनमें से एक शव पुलिस ने खुले मैदान में से कब्जे में लिया जबकि दूसरा शव अस्पताल से आए फोन के बाद पोस्टमार्टम करवाने के लिए कब्जे में लिया है। दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बरोटीवाला थाना पुलिस को सूचना मिली कि भटौलीकलां में एक निजी अस्पताल के पीछे खुले मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आसपास में पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि मृतक बिलांवाली में एक उद्योग में बतौर चालक काम करता था। इसकी पहचान बृृजेश कुमार (39) पुत्र भीखम निवासी गांव सैंज, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक नशे सेवन का आदी था।
विज्ञापन

बरोटीवाला पुलिस को साथ लगते राज्य हरियाणा के एक अस्पताल से फोन आया कि एक शव यहां आया है, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि कालूझिंडा निवासी राकेश कुमार को हृदय घात हुआ है लेकिन परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों के कहने पर उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े व्यावसायिक सिलेंडर
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाना की दभौटा चौकी के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान एक गाड़ी को चेक किया तो उसमें से अवैध रूप से लाए जा रहे व्यावसायिक सिलेंडर पकड़े गए। इसका वाहन चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस के अनुसार एक टीम गश्त पर थी तो एक वाहन पड़ोसी राज्य पंजाब के भरतगढ़ की ओर से आया। इसे तलाशी के लिए रोका गया और इसमें से 28 सिलेंडर बरामद किए गए। चालक अनिल कुमार निवासी पंजाब सामग्री का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। एसपी राहुलनाथ ने कहा कि पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करने पर धुना चालक
बद्दी (सोलन)। बद्दी थाना के तहत ढेला गांव में सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा होने पर तीन लोगों ने चालक की निर्मम धुनाई कर डाली है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में प्रीतम सिंह ने बताया कि इसने अपना ट्रैक्टर गली में साइड में खड़ा किया था। दूसरी ओर नरातू राम तथा जगत राम की गाड़ियां खड़ी थीं। इसी दौरान अनु इसके ट्रैक्टर को पती से स्टार्ट कर रहा था जिसका इसने विरोध किया। इस पर नरातू राम, जगत राम फावड़ा और राजेंद्र सिंह डंडा लेकर आया और इसके साथ मारपीट कर दी। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शादी से लौट रहे व्यक्ति को पीटा
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल नालागढ़ के तहत नाल भासरा में विवाह समारोह से लौट रहे एक व्यक्ति के साथ दूसरे ने रास्ता रोककर मारपीट कर दी। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में दाता राम ने बताया कि वह विजय कुमार के साथ नाल भासरा गांव में शादी में गया था। इसी दौरान अनिल कुमार ने रास्ता रोका और इसके साथ मारपीट की। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर अन्य पहलुओं की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed