{"_id":"5ccdca05bdec22077b45762a","slug":"71556990469-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू की आइशर कंपनी में धमाका, सहायक इंजीनियर समेत चार झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परवाणू की आइशर कंपनी में धमाका, सहायक इंजीनियर समेत चार झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में आइशर कंपनी में हुए धमाके में सहायक इंजीनियर समेत चार कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। चारों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने लापरवाही और सेफ्टी किट न होने की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आइशर कंपनी में बतौर सहायक इंजीनियर तैनात अंकित शर्मा ने पुलिस को बताया कि कंपनी की हीट ट्रीटमेंट मशीन खराब हो गई थी।
इसकी रिपेयर के लिए हेल्पर जितेंद्र कुमार, मेंटेनेंस फिटर नरेंद्र कुमार और ऑपरेटर महीपाल मशीन पर गए। मशीन 10 बजे तक रिपेयर कर दी थी और उसका ट्रायल महीपाल को दे रहा था। जब महीपाल ने मशीन स्टार्ट की तो जो एलिवेटर की चेन ठीक की तो जब ऑपरेटर महीपाल ने मशीन चलाने के लिए दरवाजा नीचे करके कुछ समय पश्चात इसमें जोर से धमाका हुआ।
इसमें अंकित शर्मा, जितेंद्र कुमार, महीपाल और नरेंद्र कुमार बुरी तरह से झुलस गए। चारों के हाथ, मुंह, छाती और बाजू जल गए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने चारों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल तक पहुंचाया। चारों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। हादसे के बाद सभी कर्मचारी दहशत में आ गए।
विज्ञापन
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस हादसे की वजह की भी पड़ताल कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार का कहना है कि परवाणू में संचालित आइशर कंपनी में हुए धमाके में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए दाखिल करवाया है। इनमें से सहायक इंजीनियर के बयान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर हादसे के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है।