फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धर्मपुर-सुबाथू मार्ग पर स्थापित रेहडिय़ों में लगी आग, क्षेत्र में मची अफरातफरी

धर्मपुर-सुबाथू मार्ग पर स्थापित रेहडिय़ों में लगी आग, क्षेत्र में मची अफरातफरी

Fri, 08 Mar 2019 09:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर-सुबाथू मार्ग पर रेहड़ियाें में आग लगने से अफरातफरी
विज्ञापन

पांच रेहड़ियां जलीं, आग से एक कार को भी हुआ नुकसान
वीरवार देर रात की घटना, आग लगने का कारण नुकसान का नहीं हुआ आकलन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर(सोलन)। सुबाथू रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के समीप लगाई गई रेहड़ियों में वीरवार रात को आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग से पांच रेहड़ियां जलकर राख हो गई हैं, जबकि पास खड़ी एक कार को भी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी आग लगने के कारणाें और नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर ये रेहड़ियां अवैध रूप से लगाई गई थी, जिन्हें प्रशासन की ओर से कई दफा वहां से हटाया भी गया था। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। जानकारी के अनुसार सुबाथू रोड़ पर रेलवे ओवरब्रिज के समीप से करीब 200 मीटर तक 10 से 12 रेहड़ियां अवैध रूप से लगाई जा रही थी। इनमें अधिकतर रेहड़ियां मीट की हैं। इन रेहड़ियों में से चार पांच रेहड़ियों में वीरवार देर रात आचानक से आग लग गई। जिससे जहां रेहडिय़ां जल कर राख हुई हैं, वहीं साथ में पार्क एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं इस घटना के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया था।
विज्ञापन


धर्मपुर बाजार से हटाई थीं ये रेहड़ियां
कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन निर्माण को लेकर धर्मपुर बाजार से रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया गया था। इसके बाद इसमें से कुछ लोगों ने धर्मपुर-सुबाथू मार्ग पर अपनी रेहड़ियां सजानी शुरू कर दी थी। इनमें अधिकतर रेहड़ियां मीट की हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने उक्त स्थान पर अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी को हटाने के लिए संबंधित पंचायत में शिकायत भी दी थी, लेकिन इसके बाद भी यहां पर लगी रेहड़ियों को नहीं उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पंचायत के ध्यान में है मामला : प्रधान
धर्मपुर पंचायत प्रधान ओपी पंवर ने बताया कि सुबाथू मार्ग पर रेहड़ियों में आग लगने का मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने बताया कि आग किस कारण लगी इसके बारे में उन्हे कोई जानकारी नहीं है। बताया कि जिन रेहड़ियों में आग लगी है, वे यहां पर अवैध रूप से स्थापित की गई हैं। ग्राम सभा की बैठक में भी उक्त रेहड़ियों को हटाने पर चर्चा कर प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed