फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गौशाला में लगा दी अाग

गौशाला में लगा दी अाग

Sat, 03 Mar 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
गौशाला में लगा दी अाग
- फोटो : self
सोलन। पुलिस थाना बागा के तहत एक व्यक्ति की गोशाला में बंधे पशुओं को छोड़कर उसमें अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में प्रेम लाल पुत्र सुरजन सिंह निवासी गांव भलग डाकघर कंधर तहसील अर्की ने बताया कि रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने पशुओं को खोलकर गोशाला को आग लगा दी। इससे गौशाला जलकर राख हो गई। एसपी सोलन मोहित चावला ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वाहन ने एक को रौंद डाला
सोलन। धर्मपुर थाना के तहत एक अज्ञात वाहन ने राहगीर को रौंद डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में दवा भूटिया निवासी पश्चिम बंगाल ने बताया कि वह 14जीटीसी सुबाथू में कार्यरत है और रात में जब वह अपनी ड्यूटी पर था तो विजय निवासी सुबाथू को एक अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। एसपी मोहित चावला ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है।
विज्ञापन


होली पर्व पर युवकों ने एक को धुना
सोलन। परवाणू पुलिस थाना के तहत होली मना रहे एक युवक पर कुछ युवकों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मेहुल दत्त पुत्र जीत राम निवासी पुलकित इंडस्ट्रीज प्लॉट परवाणू तहसील कसौली जिला सोलन ने कहा कि जब वह होली का त्यौहार मना रहे थे तो शांतनू, रोल्डी, अशोक और सन्नी ने उसके साथ गाली गलौच की तथा डंडों से मारपीट की। हमलावर युवक उसे जाते जाते जान से मारने की धमकियां भी दे गए। एसपी मोहित चावला ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर घायल युवक का मेडिकल करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed